{"_id":"68d6edb5965e44b8640bdba1","slug":"two-drug-smugglers-arrested-with-one-kg-of-opium-kaithal-news-c-18-1-knl1004-747568-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक किलो अफीम के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक किलो अफीम के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
Sat, 27 Sep 2025 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए राजौंद क्षेत्र से दो नशा तस्करों को एक किलो पांच ग्राम अफीम के साथ काबू किया गया। थाना राजौंद में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से व्यापक पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान किठाना गांव में तैनात थी। उन्हें सूचना मिली कि अलेवा गांव, जिला जींद निवासी गौरव और हिमांशु नशीला पदार्थ अफीम बेचने का काम करते हैं और वे बाइक पर सवार होकर जींद की ओर कैथल आएंगे। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस ने जींद-कैथल रोड पर नाकाबंदी की। संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने भागने का प्रयास किया।
पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कलायत महेश कुमार की उपस्थिति में तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पॉलीथिन में एक किलो पांच ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पूछताछ के लिए पुलिस ने दोनों को तीन के रिमांड पर लिया है।