फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two corona infected died, 13 new cases were reported

कोरोना संक्रमित दो की मौत, 13 नए मामले सामने आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two corona infected died, 13 new cases were reported
Two corona infected died, 13 new cases were reported - फोटो : Kaithal
शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित दो की मौत हुई है। 13 नए मामले सामने आए। पांच लोग कोरोना से ठीक हुए। अब जिले में 78 एक्टिव केस बचे हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि शुक्रवार को होम आइसोलेशन में रहे 5 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। कुल 11 हजार 103 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 687 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 78 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 74 हजार 811 में से 2 लाख 63 हजार 411 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 96.25 प्रतिशत हो गया है। पॉजिटिव रेट 4.0 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 13 नए केस सामने आए हैं। शुक्रवार को कोरोना से 2 पुरुषों की मृत्यु हुई है, जिसका इलाज जिला से बाहर चल रहा था। जिले में 49 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है।जिले में अभी तक 2 लाख 6 हजार 782 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 77 हजार 971 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 28 हजार 811 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक में 20080 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 13800 कोविशील्ड तथा 6280 कोवॉक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed