{"_id":"649ede74956014b785006bdd","slug":"two-children-fell-into-a-pit-filled-with-water-while-playing-in-kaithal-one-died-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरे दो बच्चे, एक की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरे दो बच्चे, एक की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया
Fri, 30 Jun 2023 07:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 30 Jun 2023 07:23 PM IST
सार
एक बच्चे को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन दूसरे की मौत हो गई। सरौला गांव के पास खेत में हादसा हुआ है। परिजनों ने मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल के गुहला-चीका क्षेत्र के सरौला गांव के पास खेत में बने गड्ढे में जलभराव होने के कारण खेलते समय दो बच्चे उसमें गिर गए। इसमें एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे को लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया। मशक्कत के बाद डूबे बच्चे का शव गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। हादसे से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
सरौला गांव निवासी करनैल सिंह ने बताया कि दो बच्चे गुरविंद्र सिंह-11 और कर्ण-12 शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेतों के पास खेलने गए थे। वहीं पास में गहरा गड्ढा बना है, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि खेलते समय पैर फिसलने से दोनों बच्चे गहरे गड्ढे में गिर गए। तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई।
विज्ञापन
उन्होंने कर्ण को बाहर निकाल लिया, जबकि गुरविंद्र पानी से भरे गड्ढे में डूब गया। काफी खोजबीन के उसे बाहर निकाला गया। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद दोनों बच्चों को गुहला के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने गुरविंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गुहला थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि सूचना मिलने पर वे टीम के साथ मृतक बच्चे के घर पहुंचे थे, लेकिन परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया, जिससे पुलिस थाने लौट आई।