फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two car riders arrested with 500 mobiles

Kaithal News: दो कार सवार 500 मोबाइल समेत गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two car riders arrested with 500 mobiles
कैथल। पुलिस ने करनाल रोड पर कार सवार दो युवकों को 500 से अधिक महंगे मोबाइल के साथ काबू किया है। ये मोबाइल ऑनलाइन मंगवाकर दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बेचे जाने की सूचना है। फिलहाल कर चोरी की आशंका के चलते जीएसटी विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दी है। पहले भी कैथल में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार सवार आरोपियों की पहचान कैथल निवासी पुनीत व मनोज के तौर पर हुई है। पूछताछ में आरोपी पुलिस को कुछेक मोबाइल के बिल दिखा पाए, कुछ के बिल उपलब्ध नहीं करवा सके। पकड़े गए ये महंगे मोबाइल कई नामी गिरामी कंपनियों के हैं। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल किसने और किस तरह से खरीदे हैं। इनका प्रयोग कहां होने वाला था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए मोबाइल ऑनलाइन मंगवाए गए हैं। ये ऐसे समय में मंगवाए गए हैं, जब मोबाइल कंपनियां ऑफर देकर कीमत में कुछ छूट देती हैं। इन मोबाइल को मंगवाने वालों से कुछ लोग चार-पांच सौ रुपये अधिक देकर ये मोबाइल खरीद लेते है। इसके बाद इन्हें दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बेच दिया जाता है। वहां से इन मोबाइल के दुरुपयोग होने की संभावनाएं बन जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल कैथल के ही एक लड़के को लखनऊ एनआईए टीम ने बुलाकर पूछताछ में शामिल किया था। इस युवक की ओर से बेचे गए एक मोबाइल का प्रयोग वहां किसी गैरकानूनी कार्य में हुआ था। इससे पूर्व भी पुलिस ने मोबाइल का जखीरा पकड़ा था।

एसएचओ सिविल लाइन राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद आरोपी केट्रा कार सवार पुनीत व मनोज के पास से 500 से अधिक मोबाइल बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

पता चला है कि ये मोबाइल कंपनियों के ऑफर समय में ऑनलाइन खरीदे गए हैं। इसमें टैक्स चोरी है, इसके लिए जीएसटी विभाग को सूचित कर दिया है। साथ ही कानूनी सलाह ली जा रही है कि पुलिस की इसमें क्या कार्रवाई बनती है। बताया जा रहा है कि मोबाइल ऑनलाइन मंगवाकर बिना बिल के इन्हें दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बेचा जाता है। जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। चाहे वह सुरक्षा संबंधी हो या फिर अन्य प्रकार की। - अभिषेक जोरवाल, एसपी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed