फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two bikes collided head-on, uncle died, nephew injured

Kaithal News: दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं चाचा की मौत, भतीजा घायल

Mon, 15 Sep 2025 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 15 Sep 2025 03:49 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided head-on, uncle died, nephew injured
कैथल। किठाना गांव के नजदीक जींद व कैथल रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार मैकेनिक की मौत हो गई। हादसे में उनके भतीजे को मामूली चोटें आई है। मृतक की पहचान रोहेडा गांव निवासी मनीष (38) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह अपने पीछे एक बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है। जैसे ही इस घटना की सूचना मनीष की पत्नी को मिली तो वह बेसुध हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने राजौंद थाना में शिकायत दी है। रोहेडा गांव निवासी नसीब ने राजौंद थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका चाचा मनीष किठाना गांव में एचडीएफसी बैंक के पास बाइक रिपेयर का काम करता है।
विज्ञापन

12 सितंबर को वह उसके चाचा के पास किठाना गांव में उसकी दुकान पर गया हुआ था। शाम को वह और उसका चाचा मनीष बाइक पर गांव पेगा में निजी काम से गए थे। वहां से वापस लौटते समय करीब 7 बजे वे जींद से कैथल रोड पर किठाना गांव से पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो सामने से तेज गति से आ रहे एक बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में उसका चाचा मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया। हादसे के समय उसके चाचा के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, सिर से खून बह रहा था। उसने राहगीरों की सहायता से अपने चाचा को शाह अस्पताल कैथल में पहुंचाया, जहां उसके चाचा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनको पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जा रहे थे इस दौरान अंबाला के पास पहुंचते ही उसके चाचा की मौत हो गई। वह उसे वापस कैथल सिविल अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मनीष के परिवार में उनका एक बेटा और पत्नी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed