{"_id":"5ec95a1b8ebc3e902e76b6b0","slug":"two-arrest-of-supply-sulfa-and-ganja-kaithal-news-knl318464179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पुलिस द्वारा दो नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 450 ग्राम सुल्फा और 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपी शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी सबइंस्पेक्टर बलजीत सिंह की टीम गांव सिसमौर से सिसला की तरफ जा रही थी।
पुलिस को दोनों गांवों के मध्य बिजली घर के पास सूचना मिली कि रामदिया सिसला अपने घर पर ही सुनार का काम करता है। वह दुकान में नशीले पदार्थ बेचता है। पुलिस गांव सिसला की तंग गलियों से पैदल जाते हुए रामदिया की दुकान पर पहुंची तो वहां बैठे करीब 70 वर्षीय रामदिया द्वारा एक प्लास्टिक डिब्बे व एक थैले को अलमारी के नीचे छिपाने का प्रयास किया गया।
मौके पर डीएसपी ट्रैफिक रविंद्र सांगवान के सामने तलाशी ली गई तो प्लास्टिक डिब्बे में एक पॉलिथिन से 450 ग्राम सुल्फा व थैले से 550 ग्राम गांजा फूल-पत्ती सहित लगभग 60 हजार रुपये मूल्य का एक किलो नशा बरामद हुआ। थाना तितरम में मामला दर्ज कर आरोपी को एएसआई अजमेर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने कबूला कि वह सिसमौर निवासी राजीव उर्फ श्यामा भगत से सस्ते रेट में नशा खरीदकर आगे बेचता था। एसपी ने बताया कि शनिवार को पुलिस द्वारा आरोपी राजीव को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया।