फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two arrest in kaithal

दो शराब तस्करों से 760 लीटर लाहण व साढ़े पांच बोतल शराब बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two arrest in kaithal
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो शराब तस्कर काबू कर उनके कब्जे से शराब की चलती भट्ठी सहित 760 लीटर लाहन व साढ़े पांच बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजौंद थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर जयवीर सिंह की टीम ने जानकारी मिलने पर मंडवाल निवासी अमरजीत के मकान में अवैध शराब भट्ठी चलाकर शराब तैयार कर रहे आरोपी अमरजीत को काबू किया।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से चलती शराब भट्ठी सहित 220 लीटर लाहन व तैयार हो चुकी साढ़े पांच बोतल शराब बरामद हुई। वहीं सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की टीम को जानकारी मिली की सुरेश कुमार सजूमा जो अब मलिकनगर अफगान पट्टी कैथल में रहता है, वह शराब तैयार करता है। पुलिस द्वारा आरोपी को उसके कमरे से तीन ड्रमों में 540 लीटर लाहन समेत काबू कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed