फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused of murder of cable operator arrested

केबल संचालक मनोज शर्मा की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused of murder of cable operator arrested
कलायत। नरवाना के पास सिरसा नहर में मिले केबल नेटवर्क संचालक के शव के मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। केबल नेटवर्क संचालक मनोज शर्मा की हत्या पुरानी रंजिश के चलते घर में गोली मार कर की गई थी। फिर शव को सिरसा ब्रांच में फेंक दिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि केबल संचालक हत्याकांड के दो आरोपियों कलायत निवासी सुखवंत सिंह उर्फ रीठा और रघुबीर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया है। दो अप्रैल को मनोज की पत्नी ने कलायत थाने में उसके पति के लापता होने की सूचना दी थी। कलायत पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर उस रात मनोज को सुखवंत सिह उर्फ रीठा सरदार अपनी स्कूटी पर लेकर गया था। इस पर थाना प्रभारी ने तत्काल प्रभाव से मोबाइल लोकेशन और दूसरे संसाधनों से तलाश शुरू की। शक के आधार पर पुलिस ने सुखवंत सिंह की तलाश की लेकिन वह घर से लापता मिला। पुलिस को शक हुआ कि मनोज की मौत के पीछे रीठा सरदार का हाथ है। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें काम कर रही थीं और उनके अलावा साइबर सेल से भी पुलिस ने तालमेल बना रखा था। सोमवार को हथो बस अड्डे से सुखवंत सरदार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पूछताछ की, जिसमें पता चला कि केबल संचालक मनोज शर्मा की हत्या शहर में नेशनल हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित घर के आंगन में आरोपी रीठा ने अवैध हथियार से गोलियां चलाकर की थी। वारदात को एक अप्रैल की रात अंजाम दिया गया। हत्याकांड को राज रखने के लिए रीठा नेे घटना के बाद कलायत निवासी सोनू को मोबाइल के जरिये संपर्क साधकर घटनास्थल पर बुलाया। इसके बाद एक वाहन से दोनों आरोपियों ने शव को नरवाना के पास सिरसा नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले। मृतक के शरीर से जो गोली मिली, वह 32 बोर की पिस्तौल से दागी गई थी। इससे जाहिर है कि हत्यारे ने गोलियां बिल्कुल पास से मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed