फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested with liquor

Kaithal News: शराब सहित दो आरोपी पकड़े

Fri, 13 Jun 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with liquor
कैथल। पुलिस ने अवैध शराब के दो अलग-अलग मामलों में कुल 14 बोतल देसी और 15.25 बोतल हथकड़ी शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना शहर पुलिस के एएसआई दलबीर सिंह की टीम को सूचना मिली कि सिरटा गांव निवासी नरेश कुमार अवैध शराब लेकर सीवन की ओर से ड्रेन के रास्ते कैथल आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर पैदल आ रहे नरेश कुमार को दबोच लिया। तलाशी में 15.25 बोतल हथकड़ी शराब बरामद की गई। थाना शहर पुलिस के पीएसआई अमित कुमार की टीम ने सूचना पर सीवन गेट स्थित दुकान पर छापा मारकर गुहणा निवासी आरोपी कंवर सिंह को काबू किया। जांच के दौरान उसके पास से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में अलग अलग केस दर्ज कर लिए हैं। संवादमजदूर लापता, परिजनों ने लगाई गुहार
विज्ञापन

कैथल। रिद्धि सिद्धि भट्ठा कंपनी में कार्यरत एक मजदूर के लापता हुए छह दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले को लेकर वीरवार को मजदूर के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन एसपी के उपलब्ध न होने के कारण उन्होंने डीएसपी वीरभान को अपनी व्यथा सुनाई। परिजनों में शामिल अमरेश देवी, अंजलि, सोनिया, जगमाल, लोकेश, विपिन, बृजेश और मनपाल ने बताया कि 7 जून की शाम करीब 4 बजे अमलेश भट्ठे से क्योडक़ गांव आया था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसी दिन से वह लापता है। डीएसपी वीरभान ने परिजनों को आश्वस्त किया कि अमलेश जिन लोगों के साथ आखिरी बार देखा गया था, उनसे सख्ती से पूछताछ की जाएगी, और मजदूर की तलाश के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed