{"_id":"6285495972020b61366d2cfa","slug":"two-accused-arrested-in-constable-paper-leak-case-kaithal-news-knl108641821","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पेपर लीक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही पेपर लीक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
23-कैथल। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सिपाही पेपर लीक मामले में पुलिस ने जिला हिसार निवासी आरोपी धर्मबीर व जिला ठाकरिया निवासी जगबीर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी धर्मबीर ने कबूल किया कि उसने प्याऊ माजरा निवासी नवीन के पास हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार भेजे थे।
दूसरे आरोपी जगबीर ने कबूल किया कि उसने धर्मबीर निवासी भगाना जिला हिसार के माध्यम से नवीन निवासी प्याऊ माजरा से हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर प्राप्त किया था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपी बुधवार को न्यायालय में पेश किए गए, जहां से दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि कैथल सीआईए-1 टीम ने सात अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में खापड़ निवासी संदीप, गौतम व प्योदा निवासी नवीन को आंसर-की सहित काबू किया गया था। जिस संबंध में शहर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कैथल पुलिस सभी ईनामी 11 आरोपियों सहित 81 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।