फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested for stealing goods of power transformers

बिजली ट्रांसफार्मरों चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing goods of power transformers
कैथल। बिजली ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा ट्रांसफार्मरों के सामान को बेचकर प्राप्त की गई नकदी, छह ट्रांसफार्मरों का चोरीशुदा सामान व दो बाइक बरामद की गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से गुहला चीका क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की सात वारदातों को सुलझाने में सफलता हासिल की गई है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि एसडीओ तरसेम सिंह गुहला की शिकायत पर थाना गुहला में दर्ज मामले के तहत खरौदी निवासी कपूर सिंह के खेत में स्थित बिजली ट्रांसफार्मर का सामान 11 नवंबर की रात अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए थे। एंटी थेफ्ट स्टाफ की टीम द्वारा इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक सुल्तान सिंह व दलेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से बरामद किए गए ट्रांसफार्मरों के चोरीशुदा सामान में ढक्कन, कोर पत्ती, इंसुलेटर, ब्रीथर, लोहे की एंगल व अन्य सामान शामिल है। एसपी के अनुसार आरोपियों ने यह भी कबूला है कि उन्होंने बाइक पिहोवा इलाके से चुराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed