फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested for robbing Rs 78,000 by replacing ATM

Kaithal News: एटीएम बदलकर 78 हजार लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for robbing Rs 78,000 by replacing ATM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, सोलन (हिमाचल प्रदेश)। शहर के सपरून में बीते सात सितंबर को एक बागवान से 78,162 रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने कैथल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार जुब्बल (शिमला) निवासी राजेंद्र ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि सात सितंबर को यह सेब बेचने के लिए मंडी आया था, जिसके बाद इसने सेब बेचने के लिए चंडीगढ़ जाना था। इसके पास कैश न होने के कारण यह सोलन बाईपास कथेड़ में एटीएम से कैश निकालने के लिए चला गया।
विज्ञापन


इसने अपने एटीएम से 2000 रुपये की ट्रांजेक्शन की तो उसी समय एटीएम में दो अज्ञात युवक घुस आए और इसे बातों में उलझाकर धोखे से इसका एटीएम कार्ड बदल दिया। उसके करीब एक घंटा बाद इनके मोबाइल फोन पर पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इसने चेक किया तो इसके खाते से 48,081 रुपये की राशि किसी ने निकाल ली। उसके आठ सितंबर को दोबारा तीन ट्रांजेक्शन हुई, जिसमें कुल 30,081 रुपये की राशि निकाली गई। आरोपियों ने इसके खाते से दो दिनों में कुल 78,162 रुपये की राशि निकाल ली। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य जांच के आधार पर मामले में संलिप्त सोनू कुमार निवासी गांव व डाकघर खेड़ी गुलाम अली, तहसील सीवान, जिला कैथल, हरियाणा और शिव देव शर्मा निवासी गांव व डाकघर खेड़ी गुलाम अली, हरियाणा को कैथल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले में संलिप्त कार को भी कब्जे में ले लिया है।


जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी सोनू कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना सीवन में चोरी, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत 13 मामले पंजीकृत हैं। इसी तरह आरोपी शिवदेव शर्मा के विरुद्ध वाहन दुर्घटना से संबंधित एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed