फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck collides with tractor-trolley, one dead

ट्रक ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor-trolley, one dead
कलायत। नेशनल हाईवे स्थित गांव बात्ता के पास शनिवार अल सुबह करीब तीन बजे ट्रक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में यमुनानगर निवासी 35 वर्षीय रिंकू की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। कुछ अन्य को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब तूड़ी लेने के लिए तीन ट्रैक्टर कैथल से नरवाना की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को टक्कर मारी। इसके चलते सभी वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और सड़क के दोनों तरफ पलट गए। इसमें रिंकू सहित चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घावों के ताव न सहते हुए रिंकू दम तोड़ गया। घायलों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक दल ने नाजुक स्थिति को देखते हुए तीन घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इनमें यमुनानगर के गांव नगली निवासी सुशील कुमार, मनप्रीत और राजेश शामिल हैं। दुर्घटना में ट्रैक्टर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान मुख्य मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन इनकी चपेट में आने से बच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। सुशील कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed