फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck carrying flood relief material flagged off for Punjab's Ferozepur

Kaithal News: पंजाब के फिरोजपुर के लिए बाढ़ राहत सामग्री के ट्रक को दिखाई हरी झंडी

Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Truck carrying flood relief material flagged off for Punjab's Ferozepur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कैथल। जिला प्रशासन के समन्वय-सहयोग से भाजपा संगठन, जिले की समाजसेवी संस्थाओं सहित आमजन के सहयोग से एकत्रित राहत सामग्री से भरे ट्रक को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र फिरोजपुर के लिए भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर व जिला प्रशासन की ओर से सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई है। जहां बाढ़ जैसी आपदा आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से, भाजपा संगठन की ओर से, डीसी प्रीति की अगुवाई में जिला प्रशासन के समन्वय व सहयोग से समाज सेवी संस्थाओं व आमजन के सहयोग से पंजाब के बाढग़्रसत इलाके फिरोजपुर में सहायता राशि भेजी जा रही है। प्रार्थना की जा रही है कि भगवान पंजाब के लोगों को यह आपदा सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की अगुवाई में हरियाणा सरकार, जनता, प्रशासन हर तरह से सहायता को तैयार है। आगे भी जिला प्रशासन के समन्वय-सहयोग से समाज सेवी संस्थाएं, भाजपा संगठन व प्रदेश का आमजन पंजाब में बाढग़्रस्त लोगों की मदद के लिए तैयार है। आज भेजी जा रही सहायता सामग्री में राशन किट, मेडिकल किट, चारा सहित तमाम जरूरत की वस्तुएं भेजी जा रही हैं। आगे भी यह राहत सामग्री भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि पंजाब में बहुत बड़ी त्रासदी आई है। पंजाब में इस संकट की घड़ी में भाजपा की नायब सरकार, भाजपा का पूरा संगठन, आमजन मानस के साथ मिलकर जिला के बहुत सक्रिय प्रशासन में डीसी प्रीति की अगुवाई में, समाज सेवी संस्थाओं आम जन मानस के सहयोग से यह सहायता राशि एकत्रित की है। जिसे फिरोजपुर व फाजिल्का जिला में भेजा जा रहा है, ताकि पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को दैनिक जीवन की जरूरतें पूरी हो सकें।



इसके लिए हम सक्रिय जिला प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ताओं, समाज सेवी संस्थाओं सहित आमजन का आभार प्रकट करते हैं, जो संकट की इस घड़ी में मदद के लिए आगे आए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांच-पांच करोड़ की सहायता राशि पंजाब व जम्मू एवं कश्मीर में भेजी है। सीएम नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि आगे भी इस तरह की सहायता राशि के लिए हरियाणा तैयार है।

सीईओ जिला सुरेश राविश ने कहा कि यह पहला ट्रक रवाना किया गया है। जिसमें एक हजार राशन किट भेजी गई हैं। एक राशन किट में सुखा दूध, चायपती, चीनी, सरसों का तेल, बिस्किट, माचिस, चावल, आटा, नमक, हल्दी, मिर्च, चने की दाल, मूंग की दाल, मसरी की दाल, जीरा, डिटोल साबुन, मैगी पैकेट शामिल हैं। वहीं दो फोगिंग मशीनें, एक हजार मेडिकल किट, कोटन बैंडेज, 500 सैनिटरी पेड, 500 मच्छरदारी, 300 तिरपाल भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि माननीय डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में सभी कैथल की सामाजिक संस्थाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों ने मिलकर सहयोग किया है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि आगे भी सहायता राशि भेजकर सहायता की जाएगी। समाज सेवी संस्थाओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी क्षमता अनुसार आगे आकर प्रशासन के समन्वय में वे मदद कर सकते है। कैथल, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा जिले को को पंजाब के जिलों फिरोजपुर व फाजिल्का के बाढग़्रस्त इलाकों में मदद का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले से राहत सामग्री में आठ हजार राशन किट, छह हजार तिरपाल, एक हजार मच्छरदानी व छह हजार मेडिकल किट फाजिल्का व फिरोजपुर में भेजी जाएंगी। आज पहला ट्रक रवाना किया गया है।




इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल तंवर, भाजपा नेता रामप्रताप गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेश संधू व मुनीष शर्मा, भाजपा नेता सुमित गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, अवदेश किशोर, जिला आईटी प्रमुख रविंद्र धीमान, सोनू खानपुर, सतपाल भारद्वाज, कर्मवीर जांगड़ा, जिला रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed