फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck and pickup collide, driver jumps to save his life

Kaithal News: ट्रक व पिकअप में टक्कर ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Tue, 06 Jan 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Truck and pickup collide, driver jumps to save his life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका रोड पर देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी सड़क के साथ बने गड्ढों में पलट गई और उसके चारों टायर ऊपर हो गए। गाड़ी में मटर भरे हुए थे, जो पंजाब के पटियाला से कैथल मंडी में जा रही थी।
जैसे ही गांव खानपुर के पास पहुंची, तो यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि ड्राइवर एकदम गाड़ी से नीचे कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में गाड़ी के ड्राइवर ने पुलिस को शिकायत दी है। पूंडरी के अमन ने बताया कि वह पटियाला से कैथल मंडी में अपनी गाड़ी में सब्जी सप्लाई करता है।
विज्ञापन

अब भी रविवार-सोमवार करीब मध्यरात्रि को वह पटियाला से मटर लेकर कैथल मंडी जा रहा था। जैसे ही वह गांव खानपुर के पास पावर हाउस के सामने पहुंचा, तो एक ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार दी, इससे उसकी गाड़ी गड्ढों में पलट गई। सीवन थाना एसएचओ पारस कुमार ने बताया कि गाड़ी ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी थी। घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed