{"_id":"61be3a410f2c7125ce5b451b","slug":"trial-for-khelo-india-from-today-kaithal-news-knl932160101","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को मिलती है दस हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को मिलती है दस हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। खेलो इंडिया के लिए रविवार से ट्रायल शुरू हो रहे हैं। इन मुकाबलों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 10 हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाती है। जिले में 20 खिलाड़ी यह सुविधा ले रहे हैं। रविवार से होने वाले ट्रायल में संबंधित खेलों के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।
रविवार को जिले के इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया गेम्स के लिए बास्केटबॉल खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए जाएंगे। खेलो इंडिया में तीरंदाजी, खो-खो, कुश्ती, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन, जूडो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक्स, निशानेबाजी खेलों को शामिल किया गया है। अब तक खेलो इंडिया गेम्स में जिले के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इसमें बास्केटबॉल में तीन खिलाड़ी रजत, उत्तम, देवकर्ण और बॉक्सिंग में लगभग 20 खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें कोमल, लाशू यादव, स्नेहा, दीपक, शीतल, हरदीप, सपना, नेहा और साक्षी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा फुटबॉल, हॉकी और एथलेक्टिस के भी कई खिलाड़ी हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम का उद्देश्य स्कूल और कॉलेजों में खेल को बढ़ावा देना है। इसके लिए सरकार की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने वाले आठ से 18 साल तक के खिलाड़ियों को हर महीने 10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है, ताकि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए अपनी तैयारी कर सकें। इसके लिए जिले के खिलाड़ी सुमित, कोमल, लाशू, स्नेहा, दीपक, शीतल, हरदीप, सपना, नेहा, राजन और देवकर्ण को चुना गया है।