फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trees got relief from breath

पेड़ों को मिली राहत की सांस...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Trees got relief from breath
39-कैथल। विभाग द्वारा काटी गई पेड़ से लोहे की जाली। - फोटो : Kaithal
कैथल। शहर में ट्री-गार्ड के कारण पीड़ा झेल रहे पेड़ों को रविवार से राहत मिलने लगी। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद वन विभाग की नींद खुली। विभाग ने लघु सचिवालय में पेड़ों के चारों ओर जकड़े ट्री-गार्ड हटाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 30 जनवरी के अंक में इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया था जिसमें बताया गया कि शहर में सड़कों पर लघु सचिवालय में पेड़ों के चारों ओर लगाए गए ट्री-गार्ड अब पेड़ों की सुरक्षा करने की बजाए उनके लिए पीड़ा का कारण बन गए हैं। ट्री-गार्ड पेड़ों में धंस गए हैं। समाचार प्रकाशन के बाद रेंज ऑफिसर एमआर कंबोज की अगुवाई में टीम ने कई पेड़ों के चारों ओर लगाए गए पेड़ों के ट्री-गार्ड हटवाए। रेंज ऑफिसर ने कहा कि लघु सचिवालय के परिसर में खड़े कई पेड़ों के चारों ओर लगाए गए ट्री-गार्ड हटा दिए गए हैं। साथ ही शहर में सड़कों पर उन पेड़ों की पहचान शुरू कर दी गई है जो विकसित हो चुके हैं और ट्री-गार्ड के कारण पेड़ों के लिए परेशानी बनी हुई है। सर्वे करके सभी पेड़ों के चारों ओर लगाए गए ट्री-गार्ड को हटवाने के लिए बजट मांगा जाएगा। बजट स्वीकृत होते ही सभी उन सभी पेड़ों के ट्री-गार्ड हटवाए जाएंगे जो इनके विकसित होने में बाधा बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed