फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trauma center will be equipped with passenger facilities

एनएचएआई की चेयरपर्सन अलका उपाध्याय ने किया एनएचएआई टीम के साथ इस्माइलाबाद से नारनौल तक बन रहे हाइवे का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Trauma center will be equipped with passenger facilities
कैथल। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की चेयरपर्सन अलका उपाध्याय ने ढांड-कौल मार्ग के समीप ट्रामा सेंटर भवन में वीरवार को एनएच-डी 152 के निर्माण संबंधित विषय को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस मार्ग का ट्रामा सेंटर एक ऐसा प्वाइंट रहेगा, जिसमें ट्रामा सेंटर, पेट्रोल पंप, ढाबे, सर्विस स्टेशन, चिल्ड्रेन पार्क, रेस्टोरेंट, शौचालयों की व्यवस्था होगी। टीम ने चंदलाना, कौल, क्योड़कआदि क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। जहां भी खामियां नजर आईं, अधिकारियों ने उन्हें दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नई सड़क जो इस्माइलाबाद से नारनौल तक बनाई जा रही है, यह छह लेन की होगी और इस सड़क मार्ग पर निर्धारित प्वाइंट पर यात्रियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। डीसी प्रदीप दहिया ने एनएचएआई के चेयरपर्सन अलका उपाध्याय सहित पूरी टीम को आश्वासन दिलाया कि जिला में चल रहे कार्यों में पूरा सहयोग किया जाएगा। करीब 227 किलोमीटर सिविल वर्क पर लगभग 5300 करोड़ और जमीन की कीमत पर करीब 2750 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह मार्ग जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों से होकर गुजरेगा। इस मौके पर सीटीएम गुलजार अहमद, सदस्य मनोज कुमार, दिल्ली के क्षेत्रीय अधिकारी उदीप सिंघल, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी आरपी सिंह, भिवानी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर केएम शर्मा, पीडी अंबाला विरेंद्र सिंह, रविंद्र, रमणीक सहगल, सुनील जैन, महेंद्र गोहिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed