{"_id":"646bcf169d3fe45ded06bd97","slug":"transformers-cable-theft-cases-increased-in-guhna-kaithal-news-c-18-1-129324-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहणा में बढ़े ट्रांंसफार्मर, केबल चोरी के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहणा में बढ़े ट्रांंसफार्मर, केबल चोरी के मामले
Tue, 23 May 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गुहणा गांव में ट्रांंसफार्मर और केबल चोरी होने के मामले के संदर्भ में 30 से ज्यादा लोग एसपी से मिले। शिकायत पर एसपी ने गांव में गश्त करवाने व चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीण वासुदेव, जय भगवान, प्रेमचंद व सुशील शर्मा का कहना है कि उनके गांव गुहणा में आए दिन केवल और ट्रांसफार्मर का सामान चोरी होने के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले करीब डेढ़ माह में 11 ट्रांसफार्मर व 70 केबल चोरी हो चुके हैं। इनकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। ग्रामीणों ने कहा कि हर रोज रात के समय में जब बिजली में कट लगता है तो तभी चोरी होती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 20 से 25 लोगों का गिरोह है जो एक घंटे में दो किलोमीटर तक के एरिया में केबल चोरी कर लेता है। जिन खेतों में किसान मौके पर मौजूद रहते हैं, उन्हेें छोड़ देते हैं लेकिन जहां पर किसान नहीं होते वहां से केबल, ट्रांसफार्मर व स्टार्ट का सामान चोरी करके ले जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि दो साल में करोड़ों रुपये से अधिक की चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी रिकवरी नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली निगम में भी शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि निगम में थाना में शिकायत दर्ज कराने के तीन बाद निगम में पहुंचती है। तब तक चोर माल को हजम कर जाते हैं। उन्होंने एसपी से चोरों को पकड़ने और उनसे रिकवरी करने की मांग की है। एसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि गांव में गश्त होगी और चोरों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।