फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Transformer goods stolen from four villages, case registered

चार गांव से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Transformer goods stolen from four villages, case registered
कैथल। सर्दी बढ़ते ही चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। चोर खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी कर रहे हैं। अलग-अलग चार गांवों में चोरी के चार मामले सामने आए हैं। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस को शिकायत देते हुए कैथल बिजली निगम के एसडीओ प्रिंस बूरा ने कहा कि 30 नवंबर को गांव गढ़ी के खेतों से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। जिसको लेकर किसानों ने बिजली निगम को सूचना दी थी। दूसरे व तीसरे मामले में बिजली निगम एसडीओ पूंडरी हिम्मत सिंह ने बताया कि 29 नवंबर को गांव मूंदड़ी व रमाना रमाणी के खेतों से चोरों ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया है। चौथे मामले में एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि हाबड़ी में किसान गंगा सिंह के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से चोर सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed