फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   transfar protest

ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में विद्युत निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
transfar protest
केंद्रीय परिषद व यूनिट पूंडरी के आह्वान पर सरकार द्वारा जारी आनलाइन तबादला नीति के विरोध में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम सब यूनिट ढांड के कर्मचारियों ने यूनिट सचिव राकेश कोटडा की अध्यक्षता में गेट मीटिंग कर सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष जताया। मंच संचालन सब यूनिट प्रधान सतीश शेरगढ़ ने किया।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि सरकार नए-नए फरमान जारी करके कर्मचारियों को परेशान करने पर तुली हुई है। हाल ही सरकार द्वारा निगम में आनलाइन तबादला नीति के तहत कर्मचारियों के जो तबादले आदेश जारी किए है उनसे निगम का प्रत्येक कर्मचारी आहत है। उन्होंने कहा कि सरकार के आनलाइन तबादला नीति का पुरजोर विरोध करते है। सरकार की इस नीति की जितनी भी आलोचना की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि निगम के पास पहले से ही कर्मचारियों का भारी टोटा है। एक-एक कर्मचारी 3 से 4 सीटों का काम संभाले है। ऐसे में उनके तबादले से नए कर्मचारी के लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा। जिससे जनता के कार्यों में बाधा आएगी और उन्हें परेशानी होगी। इस लिए कर्मचारी संघ सरकार से मांग करता है कि निगम में आनलाइन तबादला नीति को तुरंत प्रभाव से बंद करें। अन्यथा कर्मचारियों का आंदोलन इसी प्रकार से जारी रहेगा। इस अवसर पर रमेश जेई., वेदप्रकाश जेई., सतीश प्रधान, तेजवीर, विकास वर्मा, कृष्ण इंचार्ज, सोमनाथ, सतबीर कैशियर, प्रदीप शर्मा, सोमप्रकाश, अंकुश, रणबीर, प्रवीण कुमार, मलखान, अंग्रेज, कर्मबीर एसएसए, रामफल एसएसए, राहुल, संदीप, अंकुर, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed