{"_id":"6b0346c72356c1903103857a","slug":"trains-between-agra-fort-and-hoshiarpur-will-remain-cancelled-three-days-a-week-for-three-months-kaithal-news-c-18-knl1018-1037139-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन माह तक सप्ताह में तीन दिन रद्द रहेंगी आगरा फोर्ट व होशियारपुर ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन माह तक सप्ताह में तीन दिन रद्द रहेंगी आगरा फोर्ट व होशियारपुर ट्रेनें
विज्ञापन
करनाल। सर्दियों के मौसम में रेलवे ने आगरा कैंट और होशियारपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 11905 और 11906 को करीब तीन महीने तक सप्ताह में तीन दिन रद्द रखने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें करनाल रेलवे स्टेशन पर भी ठहरती हैं। ऐसे में इनके रद्द रहने से करनाल से पंजाब, दिल्ली और आगरा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर नियमित यात्रियों को इन दिनों सफर के लिए दूसरी ट्रेनों का विकल्प तलाशना होगा।
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर 2 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रद्द रहेगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट 3 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को नहीं चलेगी।
करनाल से पंजाब की ओर जाने और वहां से वापस आने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन उपयोगी है। इसके रद्द रहने की अवधि में यात्रियों को संबंधित दिन दूसरी ट्रेनों के समय और उपलब्धता की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचना होगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों से कर लें।