फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Traffic police issued challan of Rs 500 to Tehsildar for driving on wrong side in Kaithal

Haryana: मैं तहसीलदार हूं! ... पुलिस ने एक नहीं सुनी... रॉन्ग साइड घुसा दी कार, ट्रैफिक पुलिस ने सिखाया सबक

Mon, 10 Mar 2025 01:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Mar 2025 01:58 PM IST
सार

मैं तहसीलदार हूं! ... लेकिन ट्रैफिक नियम सभी के लिए बराबर हैं। पुलिस ने तहसीलदार की गलती पर अच्छा सबक सिखाया। पुलिस ने अधिकारी की एक नहीं सुनी और रॉन्ग साइड कार चलाने पर चालान काट दिया। 

विज्ञापन
Traffic police issued challan of Rs 500 to Tehsildar for driving on wrong side in Kaithal
कैथल में तहसीलदार का चालान काटती ट्रैफिक पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल में ट्रैफिक पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी का यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काट दिया। कैथल के करनाल रोड पर सोमवार को ढांड के तहसीलदार अचिन रेलवे फाटक पर लंबी कतार देखकर रॉन्ग साइड से निकलने लगे, मगर ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें मौके पर ही रोक लिया और उनकी गाड़ी का चालान काट दिया। 

विज्ञापन


हालांकि तहसीलदार ने परिचय दिया, रसूख दिखाने की कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उनकी एक न सुनी और मौके पर ही 500 रुपये का चालान काटकर रसीद तहसीलदार के हाथ में थमा दी। पुलिस ने साफ कह दिया कि कानून सबके लिए बराबर हैं! 
विज्ञापन




तहसीलदार अचिन सोमवार सुबह अपनी निजी गाड़ी में लघु सचिवालय कैथल जा रहे थे। करीब 10:30 बजे जब वे रेलवे फाटक पर पहुंचे, तो वहां पहले से लगी गाड़ियों की लंबी लाइन देखकर उन्होंने ‘शॉर्टकट’ अपनाने की सोची, इस पर पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ तहसीलदार की गाड़ी रोकी, बल्कि चालान भी काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं तहसीलदार हूं!'... लेकिन पुलिस ने नहीं मानी बात

तहसीलदार ने पुलिस टीम को अपना ओहदा बताया, लेकिन पुलिस अपनी ड्यूटी से टस से मस नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने दबाव बनाने की कोशिश भी की, लेकिन ट्रैफिक पुलिस नियमों के पालन पर अडिग रही। अंततः तहसीलदार को चालान भरना पड़ा, तब जाकर उनकी गाड़ी छोड़ी गई।

नियम तोड़ोगे तो चालान कटेगा

कैथल में रेलवे फाटक पर अकसर लोग रॉन्ग साइड से निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और हादसों का खतरा बढ़ता है। ट्रैफिक एसएचओ राजकुमार राणा ने कहा कि रेलवे फाटक पर नियम तोड़ने से हादसे बढ़ रहे हैं। इसलिए पुलिस इस इलाके में सख्त निगरानी कर रही है। कानून सबके लिए समान है, चाहे कोई भी हो। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

पहले भी कट चुके हैं अफसरों के चालान

कैथल ट्रैफिक पुलिस पहले भी रसूखदारों पर कार्रवाई कर चुकी है। कुछ समय पहले ट्रैफिक एसएचओ राजकुमार राणा ने सीआईडी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज के बेटे का 17 हजार रुपये का चालान काटा था, जिससे पुलिस विभाग में खलबली मच गई थी। इस मामले में एसएचओ और एक सब-इंस्पेक्टर के बीच बहस तक हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed