{"_id":"621fce9bda0fcc5ba71e379c","slug":"toppers-in-national-and-state-level-competitions-will-get-scholarship-kaithal-news-knl1006677126","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय छात्रवृति के लिए आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय छात्रवृति के लिए आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। खेल विभाग की ओर से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिला खेल अधिकारी सुधा भासीन ने बताया कि 2020-21 की खेल उपलब्धियों के आधार पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 मार्च 2022 तक आमंत्रित किए हैं। खिलाड़ी अपने आवेदन सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
छात्रवृत्ति फार्म के लिए खेल उपलब्धियां एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक होनी चाहिए। खिलाड़ियों को केवल एक ही छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिन खिलाड़ियों द्वारा एससी योजना के तहत आवेदन किया गया है, वे खिलाड़ी छात्रवृत्ति के पात्र नहीं होंगे। कॉलेज एवं स्कूल के खिलाड़ी ही इस सुविधा के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि कालेज वर्ग में राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहने वाले को 2400 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 1800 रुपये व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी 1200 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्कूल वर्ग में के खिलाड़ियों में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1800 रुपये, द्वितीय स्थान वाले को 1500 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1200 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता कॉलेज के खिलाड़ियों में प्रथम आने वाले को 3000 रुपये, द्वितीय को 2400 रुपये व तृतीय को 1800 रुपये और स्कूल वर्ग के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान आने वाले को 2400 रुपये, द्वितीय स्थान वाले को 1800 रुपये और तृतीय स्थान वाले पदक विजेता 1200 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। खिलाड़ी को आवेदन के साथ खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, राष्ट्रीय या जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रमाणपत्र, खिलाड़ी यूनीक आईडी बैंक अकाउंट आईएफएससी कोड सहित, डोमिसाइल, जन्म प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड की प्रति साथ लगानी होगी। इसके अलावा खिलाड़ी को शपथ पत्र भी देना होगा कि वह हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी है। खिलाड़ी हरियाणा राज्य की शिक्षण संस्थाओं का विद्यार्थी होना अनिवार्य है। खिलाड़ी गत वर्ष के दौरान परीक्षा में फेल न हुआ हो व खिलाड़ी द्वारा अन्य संस्था में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जमा न करवाया गया हो।