फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Topped girls were honored

अव्वल रहीं छात्राओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Topped girls were honored
थाना महिला प्रभारी सुनीता देवी की टीम ने राजकीय कन्या स्कूल में राष्ट्र निर्माण में पुलिस भूमिका विषय पर संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान पुलिस ने पांच अमर पुलिस शहीदों के जीवन की गौरव गाथा के बारे छात्राओं व स्टाफ को अवगत कराया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अफसर होना शान की बात है, पुलिस का कार्य कोई नौकरी नहीं है, अपितु एक सेवा है। पुलिस विभाग के कर्मचारी दिन-रात अपने परिवार की परवाह किए बिना आमजन की सेवा के लिए चौक-चौराहों पर तैनात रहते हैं। देश में किसी भी आंतरिक दंगे, असामाजिक गतिविधियों के साथ राजनीतिक जलसा-जुलूस में पुलिस हर समय मौजूद रहती है। त्योहारों के समय में पुलिस का कर्तव्य और अधिक बढ़ जाता है। लोग घरों में बैठकर होली-दीवाली का आनंद लेते हैं, उस समय पुलिस असामाजिक तत्वों से नागरिकों की सुरक्षा करती है। कई बार पुलिस को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए अपने प्राणों की बलि भी देनी पड़ती है। इस दौरान एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 11 वीं कक्षा की छात्रा कीर्ति ने प्रथम स्थान, प्रिया ने दूसरा व पुष्पा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी छात्राओ को पुलिस टीम ने सम्मानित किया। इसके अलावा बेहतरीन लेख लिखने वाली छात्रा आरजु व भूमि को भी एसएचओ ने सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed