फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Toontha won the trophy, Fatehpur won the heart

फतेहपुर की टीम ने विजय की मां को सौंपी विजयी राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Toontha won the trophy, Fatehpur won the heart
पूंडरी। फतेहपुर में विजय फौजी की याद में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता को भले ही ट्योंठा की टीम ने जीती हो लेकिन लोगों का दिल फतेहपुर की टीम ने जीता। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता कंवरदीप सिंह वालिया ने शिरकत की। वालिया ने बताया कि फतेहपुर की टीम ने प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहते हुए भी 15 हजार की नकद राशि विजय फौजी की माता शीला देवी को सौंपकर फौजी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। क्लब के सदस्य कप्तान रोहित ने बताया कि उनकी टीम पहला इनाम जीतना चाहती थी लेकिन ट्योंठा की टीम ने शानदार खेल के दम पर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। फतेहपुर कड़े संघर्ष के बाद 1-0 से हार गई। मंच पर फौजी की मां को नकद राशि के अलावा ट्रॉफी भी भेंट की गई। इस मौके पर प्रदीप भुक्कल, श्याम प्रेमी नीरज वालिया, डॉ. साहिल, डॉ. राहुल, डॉ. विजय, पुजारी देवेंद्र शर्मा, कमल, बंटी और मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed