फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   toll plaza free

जिले के सैंकड़ों किसान टोल प्लाजा फ्री करवाने के लिए गांव थाना के लिए रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
toll plaza free
कृषि कानूनों के विरोध में जिले के सैकड़ों की संख्या में किसान टोल प्लाजा फ्री करवाने के लिए कुरुक्षेत्र के गांव थाना के लिए रवाना हुए। हालांकि इनमें भारतीय किसान यूनियन, खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान सभा, किसान खेत मजदूर यूनियन व अन्य संगठनों से जुड़े किसान शामिल थे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान होशियार गिर प्यौदा ने बताया कि किसानों ने लगातार तीन दिन तक टोल को फ्री करवाने का निर्णय लिया है। उसी के अनुसार कैथल, गुहला, पूंडरी और कलायत खंड से दर्जनों गांवों के लोग प्लाजा फ्री करवाने के लिए रवाना हुए। किसान सुबह आठ बजे ही कैथल से चल पड़े थे। तीन दिन तक वे दिन-रात वहीं डटे रहेंगे। किसान अपनी रोजाना की जरूरत की वस्तुएं भी साथ लेकर गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानूनों को सरकार वापस नहीं लेती, तब तक किसान संगठनों का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति ने भी किया समर्थन- खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने भी आंदोलन का समर्थन किया। समिति द्वारा जींद रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर भी धरना दिया गया। उसके बाद किसान थाना टोल प्लाजा के लिए रवाना हुए। किसान सभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि कानून व बिजली बिल 2020 किसी भी सूरत में किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन टोल प्लाजा फ्री करवाने के बाद विधायक कैथल के कार्यालय पर भी किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीन दिन टोल प्लाजा फ्री करवाने के दौरान शनिवार या रविवार को भाकियू वरिष्ठ नेता गुरनाम चढूनी प्लाजा पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed