{"_id":"695975a6daada27a580a7ba4","slug":"toe-wall-worth-rs-3-crore-will-provide-relief-from-floods-in-guhla-area-kaithal-news-c-18-1-knl1004-816243-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रचनात्मकता, संवेदनाओं को मिला मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रचनात्मकता, संवेदनाओं को मिला मंच
Sun, 04 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस के अवसर पर भगतसिंह पुस्तकालय, कलायत में बच्चों के लिए विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मानवीय मूल्यों, रचनात्मक सोच, सामाजिक संवेदना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना रहा।
अजय आशु ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता से की गई, जिसमें बच्चों ने धरती, पर्यावरण संरक्षण और सावित्रीबाई फुले के जीवन से जुड़े विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरा। बच्चों ने अपनी कला के जरिए समाज और प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को गुरविंदर व किशन द्वारा मेडल और पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मुस्कान, अंकिता, साना, निधि आदि बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बच्चों और युवाओं ने प्रगतिशील कविताओं और गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जिनमें सामाजिक समानता, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण जैसे विषय प्रमुख रहे। इस अवसर पर जगविंदर ने सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए।