{"_id":"6ad50d29c7dad7c80e09313e","slug":"today-is-durga-ashtami-crowds-of-devotees-are-expected-to-throng-the-temples-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156770-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुर्गा अष्टमी आज, मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुर्गा अष्टमी आज, मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन करतीं महिला संकीर्तन मंडली की सदस्य। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
राजौंद। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिनों में मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। सोमवार को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। इस अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। रविवार को भी शहर के मंदिरों में श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर छोटी कन्याओं को भोजन करवाया और उपहार भेंट किए।
आचार्य राम भगत हरित ने बताया कि अष्टमी तिथि सोमवार सुबह लगभग 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। नवरात्र में अष्टमी और नवमी का विशेष धार्मिक महत्व है। अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। श्रद्धालु कन्याओं को मां भगवती का स्वरूप मानकर उनका पूजन करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मां भगवती की पूजा-अर्चना, नाम स्मरण और भजन-कीर्तन का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं को श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मां की आराधना करनी चाहिए।
वहीं दुर्गा मंदिर में नवरात्रभर महिला संकीर्तन मंडली की ओर से प्रतिदिन भजन-कीर्तन किया गया। महिलाओं ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। रविवार को भी भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन करतीं महिला संकीर्तन मंडली की सदस्य। संवाद- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन