फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three youths accused of assaulting and attempting to rape a married woman, FIR lodged at Guhla police station

Kaithal News: तीन युवकों पर विवाहिता से मारपीट और रेप के प्रयास के आरोप, गुहला थाना में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 21 Nov 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three youths accused of assaulting and attempting to rape a married woman, FIR lodged at Guhla police station

विज्ञापन
कैथल। गुहला क्षेत्र की एक विवाहिता ने तीन युवकों पर मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और रेप का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसका रूप नामक युवक से पिछले चार वर्षों से संपर्क था। 16 नवंबर को रूप ने उसे अपने दोस्त के ऑफिस में बुलाया, जहां रूप सहित उसके दो साथी पहले से मौजूद थे। शिकायत के अनुसार, तीनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने की कोशिश की। नशा होने पर आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे।


पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपियों ने मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह मौका पाकर वह वहां से निकली और मामले की सूचना परिजनों को दी। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed