फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three roads will be constructed at a cost of Rs 2.5 crore

ढाई करोड़ रुपये की लागत से तीन सड़कों का होगा निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three roads will be constructed at a cost of Rs 2.5 crore
Three roads will be constructed at a cost of Rs 2.5 crore - फोटो : Kaithal
कैथल। लोक निर्माण विभाग व मार्केटिंग बोर्ड की ओर से गुहला ब्लॉक में ढाई करोड़ रुपये की लागत से तीन सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा। दोनों विभागों की तरफ से सड़कों के लिए टेंडर लगा दिया गया है। बता दें कि मरम्मत के अभाव में पिछले सात वर्षों से ये सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।
विज्ञापन

अब इन सड़कों के सुधारीकरण के बाद शहर व गांव के हजारों लोगों की आवाजाही में आसानी होगी। विभागों की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव के बाद इन सड़कों का दोबारा से निर्माण करवाने के लिए मंजूरी मिली है। लगभग एक महीने के बाद इन सड़कों पर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। नए सिरे से सड़कों का निर्माण हो जाने के बाद ग्रामीणों को आने जाने में राहत मिलेगी। राहगीर राजेश, रामनिवास, रणधीर, रामफल, मनोज, बंटी व काला ने बताया कि इन सड़कों पर गड्ढों के कारण वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। सड़क बनने के बाद अब गड्ढों से मुक्ति की उम्मीद जगी है। कई बार प्रशासन को सड़कों का दोबारा से निर्माण को लेकर पत्र लिख चुके थे।
विज्ञापन

इन सड़कों की होगी मरम्मत
कैथल शहर में नीम साहिब गुरुद्वारा जाने वाली सड़क का नए सिरे से निर्माण होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने टेंडर लगाया है। इसके साथ ही गुहला-चीका में मोहनपुर से माजरी व तारांवाली से चीका जाने वाली सड़क को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसको मार्केट बोर्ड बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के एक्सईन सतपाल गोपेरा ने बताया कि खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत व दोबारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। दो सड़कों का टेंडर लगाया गया है। सवा करोड़ रुपये की लागत के लगभग दोनों सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। वहीं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केसी पठानिया ने कहा कि नीम साहिब गुरुद्वारा जाने वाली सड़क का सवा करोड़ के आसपास निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed