{"_id":"67b6397f0c50b671b900c3ca","slug":"three-people-from-kaithal-died-in-a-road-accident-kaithal-news-c-18-1-knl1004-585594-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क हादसे में कैथल के तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क हादसे में कैथल के तीन लोगों की मौत
Thu, 20 Feb 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/आगरा। अलीगढ़ हाईवे पर ट्रक की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार कैथल के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए। कैथल निवासी जग्गी शादियों में पान की स्टाॅल लगाने का काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के चार बजे वह अपनी टीम के साथ मुरैना से काम खत्म करके अलीगढ़ शादी में लोडर टेंपो से जा रहे थे। वह खुद दूसरी गाड़ी में थे। उसकी गाड़ी आगे निकल गई थी। बाकी लोग टेंपो में थे। हाथरस मार्ग पर पीलीपोखर के समीप सामने से आ रहे ट्रक से टेंपो की टक्कर हो गई।
हादसे में टेंपो चालक कैथल निवासी मंदीप (35), युवराज (21) और अंकित (20) की मौके पर मौत हो गई।
वहीं पवन (निवासी बलराम नगर, थाना सेक्टर-21, कैथल), दीपक (निवासी दूर्वत, कैथल) और अमन (निवासी कैथल) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर टेंपो में फंसे लोगों के शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
जग्गी पान वाले ने बताया कि उनके साथ एक स्टाॅल पर 10 से 12 लोग काम करते हैं। चालक मंदीप के छह व आठ वर्ष के दो बेटे हैं। युवराज के बड़े भाई अमन ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दो साल से जग्गी पान वाला के यहां काम कर रहा था। वह दो भाई हैं, कोई बहन नहीं है। परिवार का सारा खर्चा युवराज ही चला रहे थे। अब परिवार का कोई सहारा नहीं है।