फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three nomination papers for the post of councilor were canceled in the investigation

जांच में पार्षद पद के तीन नामांकन पत्र रद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three nomination papers for the post of councilor were canceled in the investigation
कैथल। नगर निकाय चुनाव में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद पार्षद पद के तीन नामांकन पत्र रद कर दिए गए। इसके अलावा चेयरपर्सन पद के एक और पार्षद पद के नौ उम्मीदवारों ने नाम वापसी का आवेदन किया है। वहीं मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव में 148 उम्मीदवारों ने पार्षद और 11 उम्मीदवारों ने चेयरपर्सन पद के लिए नामांकन पत्र जमा करवाए थे। सोमवार को नामांकन पत्र की जांच की गई। पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 14 से संजीव कुमार का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। इनके नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के हस्ताक्षर नहीं थे। वार्ड नंबर 19 से राजेश देवी का नामांकन पत्र इसी कारण रद कर दिया गया है। वहीं वार्ड नंबर 27 के जितेश आहूजा का नामांकन पत्र एक सोसाइटी की एनओसी जमा न करवाने के कारण रद्द किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रधान पद के लिए परमजीत कौर ने अपना नामांकन वापस लेने का आवेदन किया। पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 11 से नेहा शर्मा व कृष्णा देवी, वार्ड नंबर 19 से बाला, वार्ड नंबर 22 से प्रिंस, वार्ड नंबर 26 से संदीप भोला व वार्ड नंबर 27 से तृप्ता रानी के अलावा तीन अन्य उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस लेने के लिए आवेदन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि सोमवार को प्रधान पद के लिए एक, पार्षद पद के लिए नौ उम्मीदवारों ने नाम वापसी का आवेदन दिया है। तीन नामांकन पत्र कमी पाए जाने पर रद्द किए गए हैं। मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद मैदान में डटे उम्मीदवारों की सूची तैयार करके चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे।

राजौंद में सभी नामांकन पत्र सही मिले
राजौंद। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि नगर पालिका के प्रधान पद के लिए 16 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। वहीं पार्षद में पद के लिए 45 नामांकन पत्र आए थे। नामांकन पत्र की जांच का कार्य सोमवार को पूरा कर लिया है। सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed