{"_id":"67390e22031b44bc8404b037","slug":"three-new-cases-of-stubble-burning-found-two-farmers-arrested-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123984-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पराली जलाने के तीन नए मामले मिले, दो किसान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पराली जलाने के तीन नए मामले मिले, दो किसान गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। जिले में पराली जलाने वाले किसानों पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में दो दिन के बाद फिर से पराली जलाने के तीन और नए मामले आए हैं। जबकि पुलिस प्रशासन ने सरकारी आदेशों की अवहेलना करके धान के अवशेष जलाने के मामले में दो और किसानों को गिरफ्तार किया है। इनमें गांव करोड़ा निवासी आरोपी महिपाल व गांव मूंदड़ी निवासी आरोपी ईशम सिंह शामिल हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृषि अधिकारी की शिकायत अनुसार उपरोक्त आरोपियों ने 12 अक्तूबर को अपने अपने खेत में पराली के अवशेष जलाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की है। जिस बारे थाना पूंडरी में अलग अलग केस दर्ज किए गए थे। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि यदि कोई फसल अवशेष जलाता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले में नए मामले कैथल, कलायत और पूंडरी ब्लाॅक में मिले है। अब तक कृषि विभाग ने पराली जलाने पर दो लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना किसानों पर लगाया गया है। अभी तक पूरे जिले में एक महिला सहित 38 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप-निदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि अब तक हरसेक के माध्यम से 184 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। किसानों पर दो लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 125 मामलों में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। पराली जलाने के मामलों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके तहत मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के रिकॉर्ड में रेड एंट्री लगातार दर्ज की जा रही है।