फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three litterateurs from Kaithal honoured in Dharamnagari

Kaithal News: धर्मनगरी में कैथल के तीन साहित्यकार सम्मानित

Tue, 07 Oct 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Three litterateurs from Kaithal honoured in Dharamnagari
06kht_25 कुरुक्षेत्र में आयोजित सम्मान-समारोह में मौजूद सम्मानित सदस्य प्रो़ अमृत लाल मदान, डाॅ
कैथल/कुरुक्षेत्र। साहित्य सभा कैथल के तीन साहित्यकारों को कुरुक्षेत्र में और एक साहित्यकार को पंचकूला में सोमवार को सम्मानित किया गया। इनमें साहित्य सभा के प्रधान प्रो. अमृत लाल मदान, प्रेस सचिव डा. तेजिंद्र, और सदस्य राजेश भारती शामिल हैं। इन सभी को कुरुक्षेत्र स्थित प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान के लाला राम स्वरूप हॉल में आयोजित हिंदी उत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में पटका पहनाकर, सम्मान-पत्र और साहित्यिक पुस्तकों का सेट भेंट देकर सम्मानित किया गया। निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति चरखी दादरी, अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान (कुरुक्षेत्र) और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी (पंचकूला) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में प्रो. अमृत लाल मदान को निर्मला आजीवन हिंदी साहित्य-साधना सम्मान मिला। डा. तेजिंद्र को निर्मला हिंदी साहित्य रत्न सम्मान और राजेश भारती को निर्मला हिंदी साहित्य गौरव सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


समारोह में प्रो. नरेश मिश्र (पूर्व विभागाध्यक्ष, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय), प्रो. पूरन चंद टंडन (निर्देशक, भारतीय अनुवाद परिषद्, नई दिल्ली), धर्म देव विद्यार्थी, चितरंजन दयाल सिंह कौशल, डा. लालचंद गुप्त मंगल, प्रो. बाबू राम और डा. मधुकांत अजैसी वरिष्ठ हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed