आरकेएसडी कॉलेज के सांयकालीन सत्र की एमए अर्थशास्त्र तृतीय सेमेस्टर की तीन छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के पहले 10 स्थानों में से तीसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा डिंकी ने प्रथम, श्रुति गोयल ने छठा, एकता ने आठवां स्थान प्राप्त किया। परीक्षा के परिणाम आने पर महाविद्यालय में छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर आरकेएसडी महाविद्यालय प्रबंधक समिति व आरवीएस के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, आरवीएस के उपप्रधान अश्विनी शोरेवाला, प्रबंधक समिति के उपप्रधान नरेश शोरेवाला, आरवीएस एवं प्रबंधक समिति के महासचिव पंकज बंसल, आरवीएस के कोषाध्यक्ष एवं कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधान सुनील चौधरी, प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बंसल, सांयकालीन सत्र के डायरेक्टर अनिल शोरेवाला व डॉ. बीडी गुप्ता ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उऽवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, सांयकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता, सांयकालीन सत्र की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा प्रो. मनिका गुप्ता ने मेधावी छात्राओं को प्रथम स्थान आने पर 3100 रुपए व बाकी सभी मेधावी छात्राओं को 2100 रुपए प्रति छात्रा नगद पुरस्कार के रूप में प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ. मीनू अग्रवाल व प्रो. रेनू मौजूद रही।