{"_id":"68c86ae46d8fbf6ba90b50fd","slug":"three-girl-students-shine-in-the-top-10-in-ma-economics-kaithal-news-c-245-1-kht1002-137848-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एमए अर्थशास्त्र में टॉप-10 में तीन छात्राओं ने किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एमए अर्थशास्त्र में टॉप-10 में तीन छात्राओं ने किया नाम रोशन
Tue, 16 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय, कैथल की एमए अर्थशास्त्र की तीन छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया है।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए परिणामों में शीतल रानी ने 76.55% अंकों के साथ पांचवां, सोनाली ने 75.05% अंकों के साथ नौवां और कोमल ने 74.15% अंकों के साथ दसवां स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई दी। जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी ने भी छात्राओं की प्रशंसा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्यों में इंद्रजीत सरदाना, सुनील मिगलानी और सायंकालीन सत्र की प्रभारी प्राचार्या श्वेता तंवर भी उपस्थित रहे। संवाद