फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three cases on complaints of EO, councilor

ईओ, पार्षद की शिकायतों पर तीन केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three cases on complaints of EO, councilor
कैथल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अज्ञात लोगों की ओर से वाहनों को पंचर किए जाने, प्रदर्शनकारियों की ओर से पार्षदों और ईओ से अभद्रता के मामले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। दो मामले ईओ की शिकायत पर जबकि एक मामला पार्षद की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन में दी शिकायत में ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि नगर परिषद कैथल के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान लघु सचिवालय परिसर में खड़े तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक जेसीबी को अज्ञात लोगों ने हानि पहुंचाई है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

वहीं ईओ नगर परिषद कुलदीप मलिक ने थाना शहर में दी शिकायत में कहा कि नगर परिषद कैथल के सफाई कर्मचारियों के द्वारा काफी दिनों से अपनी मांगों के संबंध में हड़ताल की जा रही है। बुधवार को वे पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन स्टाफ के साथ शहर कैथल में कचरा उठवाने के लिए ड्यूटी पर थे। इसी दौरान नगर परिषद के कुछ सफाई कर्मचारियों, जिनके नाम वे रिकॉर्ड से देखकर बताएंगे, नगर परिषद के सरकारी भवन के मुख्य गेट पर बैठकर रास्ता बंद कर दिया। नगर परिषद के कुछ अन्य कर्मचारियों ने सड़क के पास जमा कचरे को वापस सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। उन्होंने स्टॉफ के साथ इन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन इन कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाईं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी थाने में एक अन्य शिकायत में पार्षद राज सैनी ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरा एकत्रित हो गया है। वीरवार सुबह वह नगर परिषद के ऑटो लेकर घर-घर जाकर कचरा एकत्रित कर रहे थे। इस दौरान लगभग 100 पुरुष और 50 महिलाएं आईं और टेंपों के टायर पंचर कर दिए। साथ ही गाली-गलौज करके थप्पड़ व मुक्के मारे और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पार्षद रामबीर उर्फ लीलु सैनी उसे छुड़वाने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की। वार्ड के लोगों ने उन्हें छुड़वाया। पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed