{"_id":"60b3fd078ebc3e18515fe8b7","slug":"three-arrested-in-drug-smuggling-kaithal-news-knl71572274","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी में तीन गिरफ्तार, 3 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करी में तीन गिरफ्तार, 3 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने चीका क्षेत्र से गाड़ी में बैठे तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर एक शातिर अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। धरे गए आरोपियों में झारखंड निवासी मुख्य तस्कर 3 किलो 500 ग्राम अफीम लेकर पंजाब निवासी दो तस्करों को सप्लाई करने आया हुआ था। तभी पुलिस ने उसे काबू कर लिया। इस दौरान तस्करी में उपयोग की गई गाड़ी भी बरामद की गई। दो तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि झारखंड वासी मुख्य तस्कर का न्यायालय से 7 जून तक 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि स्पेशल टॉस्क फोर्स अंबाला यूनिट के सब इंस्पेक्टर राम कुमार की टीम गश्त के दौरान पटियाला रोड चीका पर मौजूद थी। यहां सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार में बैठे तीन आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में तीनों की पहचान हरबंस सिंह निवासी सापरहेड़ी जिला पटियाला, रमजीत सिंह निवासी ढाकरहाबा जिला पटियाला व अजय राम निवासी जौहरी झारखंड के रूप में हुई। हरबंस सिंह के कब्जे से 500 ग्राम, रमजीत सिंह के पास से 500 ग्राम व अजय राम के पॉलिथीन से 2 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख बताई जा रही है। पुलिस ने थाना चीका में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अजय नशा तस्करी का धंधा करता है, जो झारखंड से अफीम लेकर हरियाणा, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों के नशा तस्करों को सप्लाई करता है। तीनों आरोपी रविवार को अदालत में पेश किए गए। आरोपी हरबंस व रमजीत को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि झारखंड निवासी अजय राम को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।