फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused arrested in three wheeler theft case

Kaithal News: थ्री व्हीलर चोरी मामले में तीन आरोपी काबू

Thu, 11 Apr 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in three wheeler theft case
कैथल। थ्री व्हीलर चोरी के मामले में थाना सदर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जांच करते हुए एचसी तेग सिंह ने शक्ति नगर कैथल निवासी आरोपी विकास, सीवन निवासी रवि व चरासो पंजाब निवासी बलजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खुराना निवासी संजीव कुमार की शिकायत थी कि 22 अगस्त को घर के सामने से उसकी ऑटो (थ्री व्हीलर) को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। जिस बारे थाना सदर में केस दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त तीनों आरोपी चोरी के अन्य मामले में कैथल जेल में बंद थे। जिनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed