फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused arrested in constable paper leak case

सिपाही पेपर लीक मामले में वांछित 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in constable paper leak case
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में कैथल पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में कैथल पुलिस अब तक 60 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गय।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी सदस्य और इंचार्ज पीओ स्टॉफ कैथल इंस्पेक्टर सतबीर सिंह और सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की टीम ने इस मामले में वांछित आरोपी हिसार जिले के गांव किरमारा निवासी विनोद कुमार, सतीश कुमार और सचिन को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व वीरवार को पुलिस ने आरोपी हिसार के सरसौद निवासी प्रदीप कुमार, दीपक और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया था। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी प्याऊ माजरा निवासी नवीन को उकलाना निवासी सोनू के माध्यम से किरमारा गांव निवासी विनोद ने पांच उम्मीदवार सतीश, सचिन, दीपक, प्रदीप और दीपक उपलब्ध करवाए थे। उपरोक्त पांचों आरोपियों ने नवीन के पास नव बाल निकेतन स्कूल माजरा प्याऊ में जाकर लीक आउट पेपर को पढ़ा था और इसके उपरांत पेपर दिया था। आरोपी उकलाना निवासी सोनू को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया है। इस मामले में कैथल पुलिस की ओर से 10 इनामी आरोपियों सहित 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि कैथल पुलिस इस मामले में वांछित अन्य सभी आरोपियों की धरपकड़ कर रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed