फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thousands will benefit from this road which is an example of struggle

Kaithal News: संघर्ष की मिसाल सड़क से होगा हजारों को फायदा

Thu, 13 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 13 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thousands will benefit from this road which is an example of struggle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। मार्केटिंग बोर्ड ने रसूलपुर गामड़ी से कवारतन तक 59 लाख की लागत से नई सड़क का निर्माण किया है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। रसूलपुर गामड़ी से कवारतन तक 1.25 किलोमीटर लंबी सड़क 59 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हो गई है। इस सड़क के निर्माण से आधा दर्जन गांवों के हजारों लोगों को फायदा होगा।

गौरतलब है कि यह सड़क न केवल ग्रामीणों की सुविधा के लिए, बल्कि उनके संघर्ष की भी मिसाल है। सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे के कारण यह सड़क वर्षों से अधर में लटकी थी। यह जानकारी मिलने के बाद रसूलपुर गामड़ी के जागरूक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर निशान देही करवाकर रास्ते से कब्जा हटवाने की मुहिम चलाई। इसके लिए तीन साल तक कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में रास्ता कीचड़ से भर जाता था, जिससे वाहन और पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतें होती थीं। अब सड़क बनने के बाद किसानों को अपनी फसल मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसूलपुर गामड़ी की सरपंच ममता आर्य और कवारतन के सरपंच इंद्र सिंह ने इस सड़क के निर्माण के लिए कैथल मार्केटिंग बोर्ड का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के लिए बहुत जरूरी थी और इसके बनने से गांवों का विकास तेज होगा। रसलपुर की सरपंच ममता आर्य ने कहा कि यह सड़क केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि विकास की नई उम्मीद है। वर्षों से गांव वाले इस सुविधा के लिए तरस रहे थे। अब हमें उम्मीद है कि सरकार भविष्य में और भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। सड़क निर्माण के बाद दोनों गांवों में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि आने वाले समय में सरकार अन्य विकास कार्यों पर भी ध्यान देगी। इस सड़क के निर्माण से गांवों के लिए नए विकास कार्यों का रास्ता खुल सकता है और इससे स्थानीय प्रशासन की सक्रियता भी बढ़ेगी।


कैथल मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी सतपाल गोपेरा ने वीरवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य और सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने सड़क की मजबूती और टिकाऊपन का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed