{"_id":"5fa6dd138ebc3e9b935932eb","slug":"those-who-made-noise-by-drinking-alcohol-were-arrested-kaithal-news-knl501628161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर मकान सामने शोर-शराबा करने से रोका था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर मकान सामने शोर-शराबा करने से रोका था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पार्टी के दौरान शराब पीकर मकान सामने शोर-शराबा करने से रोकने की रंजिशन कातिलाना हमला करने के मामले में थाना ढांड पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफतार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई दो लाठी बरामद कर ली। दोनों आरोपी शनिवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
ढांड निवासी राहुल निवासी की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। जिसमें उसने बताया था कि एक नवंबर की रात उनके पड़ोस में किसी की जन्मदिन पार्टी के दौरान कुछ व्यक्ति शराब पीकर उनके घर के सामने शोर-शराबा कर रहे थे। जिन्हें उसके पिता कलेश्वर रॉय ने रोका तो, वे गाली-गलौच करने लगे। थोड़ी देर बाद आरोपी इसी रंजिश कारण हाथों में लाठी-डंडे लेकर उनके मकान में घुस गए, जिन्होंने उसके पिता व अन्य परिजनों को चोटें मारी। गंभीर हालात में घायल हुए कलेश्वर को डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच थाना ढांड पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह द्वारा करते हुए आरोपी बालो रॉय व मुशंकी उर्फ मुकेश रॉय दोनों निवासी बाइपास ढ़ांड को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली गई।