फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thieves took goods worth 15 lakhs from home

घर से 15 लाख का माल ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Thieves took goods worth 15 lakhs from home
07-कलायत। परिवार के लोगों की मौजूदगी में घटना स्थल पर सबूत जुटाती फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम - फोटो : Kaithal
कलायत। कलायत मेन बाजार के बाला पट्टी में स्थित श्री हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर एक मकान में चोर करीब 15 लाख रुपये का माल समेट ले गए। छत से दरवाजे तोड़कर घर में घुसे चोर 15 तोले सोना व 15 किलो चांदी के आभूषण के साथ एक लाख रुपये चुरा ले गए। पीड़ित परिवार मथुरा, वृंदावन और दूसरे स्थानों पर धार्मिक भ्रमण पर गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मकान मालिक जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित 29 अप्रैल सायं चार बजे धार्मिक भ्रमण के लिए घर से निकले थे। वह दो मई को सुबह करीब साढ़े चार बजे घर लौटे। इस दौरान घर के गली में स्थित मुख्य द्वार पर ताला लगा था। परिवार के सदस्यों ने जब घर के अंदर प्रवेश किया तो अंदर अलमारी का दरवाजा खुला मिला।
विज्ञापन

बेड पर सामान इधर-उधर बिखरा था। छानबीन करने पर पता चला कि चोर घर में घुसकर नकदी सहित करीब 15 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए थे। परिवार की सूचना पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल में पता चला कि चोर छत से लोहे के जाल व छोटे कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलायत थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तुरंत प्रभाव से स्थानीय पुलिस के साथ सीआईए-1, सीआईए-2 और दूसरी जांच अधिकारियों की टीमों ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, भाजपा नेता राजू कौशिक, नगर पार्षद, युवा समाज सेवी दिलबाग बेदी, मेघराज राणा आदि प्रभावित परिवार से मिलने पहुंचे।

काजू-बादाम के डिब्बे भी गायब
घटना की जांच-पड़ताल से ऐसा लगता है कि पुलिस को परिवार के बाहर जाने की सूचना थी। दरअसल, घर में कीमती सामान के साथ काजू-बादाम के डिब्बे भी गायब मिले हैं। बेखौफ चोरों ने बड़े इत्मिनान से वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सारा सामान लेकर वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed