{"_id":"689a4b48bcc95313410f07ab","slug":"thieves-stole-cash-and-goods-worth-thousands-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136181-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरों ने हजारों की नकदी व सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरों ने हजारों की नकदी व सामान चुराया
Tue, 12 Aug 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने हजारों की नकदी व सामान चुराया
कैथल। कस्बा चीका में चोरों ने दो अलग-अलग वारदातों में हजारों रुपये की नकदी व सामान चुरा लिया। दानी देवी ने चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अगस्त की रात वार्ड नंबर 4 स्थित उनके घर में घुसकर चोर हजारों का सामान ले गए। मुख्य सिपाही सुमित कुमार के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में वकील कॉलोनी चीका निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि 9 अगस्त की रात उसके मकान से चोर हजारों का सामान ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
-- -
रास्ता रोककर मारपीट
कैथल। लैंडर कीमा गांव में रास्ता रोककर मारपीट करने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव बैहर साहब निवासी कृष्ण ने कैथल सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 9 अगस्त को वह अपने भाई सुखदेव के साथ जा रहा था, तभी दर्शन सिंह ने उनका रास्ता रोककर चाकू और लाठी से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -
दुकान व मकान से चोरी
कैथल। फतेहपुर पुंडरी कस्बे में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर 3 हजार रुपये नकदी और बैटरी चुरा ली। पीड़ित राहुल ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
दूसरी घटना में खेड़ी गुलाम अली निवासी सोनू ने सीवन थाना पुलिस को शिकायत दी कि 9 अगस्त की रात उसकी दुकान से मशीन व अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।