{"_id":"61390b938ebc3e847778f072","slug":"thieves-broke-into-the-house-kaithal-news-knl82581459","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर में लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने घर में लगाई सेंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भानपुरा में चोर एक घर में घुसकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मुकेश ने बताया कि चोर उसके घर से 20 हजार की नकदी, मंगलसूत्र, सोने की अंगुठी चोरी कर ले गए। एक अन्य मामले में गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी बलवंत ने बताया कि चोर 11 अगस्त को चिल्ड्रन पार्क के सामने से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।
डीएसपी पूंडरी रविंद्र कुमार सांगवान ने बताया कि पुलिस चौकी पुंडरी प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत काकौत रोड पूंडरी पर नाकाबंदी की गई। जहां पूंडरी साइड से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए संदिग्ध कर्ण निवासी कैलरम को पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। जांच के दौरान यह बाइक 4 सिंतबर की रात को ऋषि निवासी पूंडरी के मकान के बाहर से चोरीशुदा पाई गई, जिस बारे ऋषि की शिकायत पर थाना पूंडरी में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज है। पूछताछ में उसके कब्जे से 3 अन्य चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी पुलिस द्वारा बरामद करके जब्त कर ली गई। जिनमें से एक बाइक अजमेर सिंह निवासी जनकपुरी पुरी कालोनी कैथल की पाई गई। दूसरी गुरबक्श सिंह निवासी पट्टी अफगान की पाई गई।
डीएसपी रविंद्र कुमार सांगवान ने बताया कि पुलिस ने बाइक चोरी के एक अन्य मामले में वांछित आरोपी कर्ण निवासी बलराज नगर कैथल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूंडरी निवासी सुमित की 2 जुलाई की रात को दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर ली गई थी। बाइक को पुलिस द्वारा एक अन्य आरोपी के पास से पहले ही बरामद किया जा चुका है।