फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   thief

खेतों से चोरी हो रहे धान, घरों के बाहर से कार और सड़क से बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
thief
thief - फोटो : Kaithal
जिले में चोरों के इतने हौसले बुलंद क्यों हैं? हर रोज चोरी की वारदातें बढ़ती जा रहीं हैं। सड़कों से बाइक, खेतों से धान की चोरी हो रही है, वहीं अब सेक्टरों में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं। एक ही रात में सेक्टर 20 से दो कारें चोरी कर ली गईं। इससे पूर्व भी पॉश कालोनी में से कारें चोरी हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक चोर नहीं लग रहे हैं। लोगों की मांग है कि पुलिस गश्त बढ़ाए, जिससे कि चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जाए।
विज्ञापन

एसपी से मिले सेक्टर 20 के लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। इसी सेक्टर के निशांत सिंह का कहना है कि सीटी टीवी फुटेज के अनुसार मंगलवार की रात दो चोर 2.45 मिनट से लेकर 3.33 मिनट के क्रेटा गाड़ी को चोरी कर ले गए। यहीं के अमित गोयल का कहा है कि उन्होंने अपनी कार को घर के बाहर सेक्टर 20 में खड़ा किया था। जहां से उसकी क्रेटा कार को चोर चोरी करके ले गए। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोरों ने बड़े ही आराम से 45 मिनट में इस घटना को अंजाम दिया। मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए दो युवक गाड़ी के आस-पास टहलते हैं। पीछे की साइड का सीसा किसी तरह हटाकर खिड़की खोलते हैं और बाद में कार चोरी करके ले जाते हैं। चोरों को शायद किसी का खौफ ही ना हो।
विज्ञापन

एसपी से मिलकर लगाई गुहार
सेक्टर वासी जजपा किसान सैल के जिला प्रधान बलवान कोटड़ा, बलजीत सिंह, मनप्रीत, श्याम लाल सहित अन्य ने कहा है कि सेक्टर में इससे पूर्व भी 3-4 कारें चोरी हो चुकीं हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष और चिंता है। उनका कहना है कि अब यहां सुरक्षित नहीं हैं। चोरी की बढ़ती इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी कुलवंत का कहना है कि पुलिस द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सीआईए की टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed