{"_id":"63f92d3675dcefbc760ac404","slug":"there-will-be-no-shortage-of-canal-water-in-the-city-kaithal-news-c-18-1-40327-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर में नहरी पानी की नहीं रहेगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर में नहरी पानी की नहीं रहेगी किल्लत
विज्ञापन
शहरवासियों को जल्द ही पेयजल की समस्या से निजात मिल सकेगी। प्यौदा रोड पर स्थित नहरी पानी परियोजना परिसर में अब 24 की बजाए 32 दिन तक के पानी भंडारण क्षमता के लिए दो नए तालाब बनाए जाएंगे, जिन पर कुल सात करोड़ 85 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक लीला राम ने शुक्रवार को इन तालाब के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विधायक लीला राम ने कहा कि प्यौदा रोड पर स्थित नहरी पानी परियोजना परिसर में 24 दिन तक प्रयोग में लाए जाने वाले पानी के भंडारण की क्षमता है। इसके बाद इन तालाबों में पानी काफी कम रह जाता है, जिससे शहर में पानी की कटौती करनी पड़ती है और शहरवासियों को दिक्कत होती है। समस्या को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस संबंध में मांग की थी कि शहर की पानी की इस समस्या का समाधान किया जाए। अब इसके लिए 785 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें से पांच करोड़ 11 लाख की मदद से दो तालाबों का निर्माण होगा। शेष राशि से तालाबों में पानी की आपूर्ति के लिए उपकरणों की व्यवस्था होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले चार से पांच माह में ये तालाब बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद शहर में नहरी पानी की किल्लत नहीं रहेगी। विधायक ने यहां भंडारित किए गए पानी की स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही पौधरोपण भी किया। अधीक्षक अभियंता अशोक खंडूजा व एक्सईएन अरविंद कुमार ने पूरी परियोजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक कार्यकारी अभियंता करण बहल, उपमंडल अभियंता सतपाल, पार्षद लीलू सैनी, रामफल सैनी, रिंकू सैनी, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, उपमंडल अभियंता जगदीश कुमार, कनिष्ठ अभियंता राहुल, रविंद्र ढिलयान, कुशलपाल, पवन कुमार, विजय कुमार, रवि पूनिया, सुनील कुमार, विजय कुमार, रोशन, प्रकाश सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
सभी सड़कें होंगी चकाचक-
विधायक लीला राम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगले तीन से चार माह में वर्षों से बदहाल पड़ी सभी सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सड़कों के लिए भी 25 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। अधिकतर पर काम शुरू हो गया है। शेष पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।