{"_id":"68c86bfe357fe14c8a064b4f","slug":"there-will-be-a-special-intensive-revision-of-voter-lists-deputy-commissioner-kaithal-news-c-245-1-kht1010-137855-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूचियों का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूचियों का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण : उपायुक्त
Tue, 16 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रीति ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत वर्ष 2002 और वर्ष 2024 की मतदाता सूचियों का आपसी मिलान किया जाएगा। यह कार्य संबंधित बीएलओ द्वारा किया जाएगा। इस पुनरीक्षण के लिए एक जनवरी 2026 की तिथि आधार मानकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति सोमवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थीं। इससे पूर्व हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने चंडीगढ़ से आयोजित
वीसी में उपायुक्तों व संबंधित अधिकारियों के साथ मतदाता सूची और अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। संवाद