फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There was a traffic jam in the city throughout the day

Kaithal News: शहर में पूरे दिन रही जाम की स्थिति

Wed, 05 Jun 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam in the city throughout the day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव की मतगणना को देखते हुए शहर में मतगणना केंद्रों के आसपास रूटों को डायवर्ट किया गया। आई शिक्षण संस्थान में बने केंद्र की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की ओर से शहर में करनाल रोड को पिहोवा चौक से लेकर आईजी कॉलेज के साथ वाले कट तक बंद किया गया। इस रूट पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रही।

कुरुक्षेत्र रोड पर सर छोटूराम चौक से लेकर आईजी स्कूल के मुख्य द्वार से थोड़ा आगे तक सडक़ को बेरीकेड्स लगाकर बंद किया गया। वहीं आरकेएसडी कॉलेज में बने केंद्र के लिए अंबाला रोड को बंद किया गया। विश्वकर्मा चौक से आरकेएसडी कॉलेज के मुख्य द्वार से थोड़ा आगे तक रास्ते को बंद रखा गया।
विज्ञापन


रूटों के डायवर्ट होने से वाहन चालकों को गर्मी के मौसम में कड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। वाहन चालक आसपास की तंग गलियों से होकर निकले। सबसे ज्यादा दिक्कत करनाल रोड व अंबाला रोड के बंद होने से हुई। वाहन चालकों को गलियों से होकर निकलना पड़ा। गलियां संकरी होने के कारण सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की कतारें लगी रही। ऐसे में तकरीबन सभी जगह जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के समय परिणाम के बाद रूटों को खोला गया। इसके बाद चौक-चौराहों से होकर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिली। तब शहर में वाहनों की स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने बेरीकेड्स हटाए और वाहनों को सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed